Hair Care Remedies: बढ़ती उम्र के साथ बालों का सफेद होना एक आम बात है। लेकिन आजकल कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं। ज्यादातर लोग अपने सफेद बालों को काला करने के लिए हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसमें हानिकारक रसायन होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे बालों का झड़ना, सिर में खुजली और बालों का रूखा होना आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
Hair Care Remedies
सफेद बालों की समस्या से पीड़ित लोग कई तरह के इलाज भी करवाते हैं। कई बार स्कूल या कॉलेज के दिनों में बाल सफेद होने के कारण लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। लोग अपने बालों को काला करने के लिए तरह-तरह के घरेलू नुस्खे भी आजमाते हैं। नारियल का तेल (Coconut Oil) बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे अलग-अलग चीजों के साथ मिलाकर लगाने से बाल काले होने में मदद मिलती है। आइए आज हम आपको ऐसे घरेलू उपायों (Hair Care Remedies) के बारे में बताते हैं जिनसे आपके बाल भी प्राकृतिक रूप से काले हो सकते हैं।
नारियल तेल के साथ आंवला
नारियल के तेल के साथ आंवले का उपयोग करने से आपके बालों को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं। जिससे बालों की चमक के साथ-साथ उनका रंग भी बदल जाता है। आंवला बालों और त्वचा दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें आयरन और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। आपको नारियल के तेल (Coconut Oil) में आंवला पाउडर मिलाना है और फिर इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाना है। कुछ देर ऐसे ही छोड़ने के बाद बालों (Hair) को धो लें।
नारियल का तेल और नींबू का रस
नारियल का तेल और नींबू सिर में रक्त संचार को तेज करते हैं जिससे मेलेनिन बाहर निकलता है। इसके लिए दो भाग नारियल तेल (Coconut Oil) में एक भाग नींबू का रस मिलाकर बालों की स्कैल्प पर मसाज करें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क महसूस होने लगेगा।
नारियल का तेल और मेहंदी की पत्तियां
अगर आपके बाल भी कम उम्र में सफेद हो रहे हैं तो नारियल का तेल और मेहंदी सफेद बालों से छुटकारा दिलाने में काफी कारगर साबित हो सकते हैं। मेहंदी का भूरा रंग बालों की जड़ों तक पहुंच जाता है, जिससे बाल (Hair) पहले की तरह दिखने लगते हैं। नारियल का तेल (Coconut Oil) मेहंदी को जड़ों तक पहुंचाने में मददगार होता है।
करी पत्ता और नारियल तेल
सफेद बालों को काला करने के लिए करी पत्ते का ये नुस्खा काम आ सकता है। आपको बस एक पैन लेना है और उसमें नारियल का तेल (Coconut Oil) डालना है। इसमें 12 से 14 करी पत्ते डालें और करीब 20 मिनट तक तेल में पकाएं। पत्तों के पक जाने के बाद इस तेल को ठंडा करके बालों (Hair) में करीब एक से दो घंटे के लिए लगाएं और फिर धो लें। इस उपाय को हफ्ते में दो बार आजमाया जा सकता है।
करी पत्ता और दही
आधी कटोरी दही में 10-15 करी पत्ते लें और उन्हें एक साथ पीस लें। इस हेयर (Hair) मास्क को अपने बालों पर आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर धो लें। यह हेयर पैक हफ्ते में 2 से 3 बार लगाने पर अच्छा असर दिखाता है।