Swelling Remedies: सर्दियों में स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। इनमें सर्दी, खांसी, बुखार, पेट संबंधी समस्याएं और उंगलियों और पैर की उंगलियों में सूजन (Swelling) शामिल है। सर्दियों में त्वचा रूखी हो जाती है। इसके कारण त्वचा संबंधी कई तरह की समस्याएं देखने को मिलती हैं। खासतौर पर उन महिलाओं पर इसका असर ज्यादा दिखता है जो घर में पानी का ज्यादा काम करती हैं। इसके अलावा सर्दियों में बुजुर्गों की उंगलियां और पैर की उंगलियां भी सूज जाती हैं। सर्दियों में हमारी रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं। इसे दूर करने के लिए कई घरेलू नुस्खे (Swelling Remedies) कारगर हैं।
Swelling Remedies
तेज ठंड के कारण कई लोगों के हाथ-पैरों की उंगलियों में सूजन (Swelling) आ जाती है। उंगलियां लाल और नीली पड़ने लगती हैं, खुजली की भी समस्या हो जाती है। ऐसे में अस्पताल के स्किन विभाग में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है और लोगों को त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं कि यह समस्या क्या है, क्यों होती है और इसका इलाज क्या है…
ठंड में उंगलियां क्यों सूज जाती हैं?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, जब ठंडी हवाएं चलती हैं तो शरीर की नसें सिकुड़ने लगती हैं। इसका सबसे ज्यादा असर ब्लड सर्कुलेशन पर पड़ता है। हाथ-पैरों में खून के थक्के बनने लगते हैं। ऐसे में उंगलियां लाल होने लगती हैं। साथ ही उनमें सूजन (Swelling) भी आने लगती है। कुछ समय बाद यह सूजन इतनी बढ़ जाती है कि उंगलियां लाल और नीली हो जाती हैं।
अगर उंगलियां सूज जाएं तो क्या करें?
डॉक्टर का कहना है कि जब ठंड में उंगलियां सूज (Swelling) जाएं या लाल-नीली हो जाएं तो घबराना नहीं चाहिए। यह भी सर्दियों में होने वाली आम समस्याओं में से एक है। ऐसे में परेशान होने और लापरवाही बरतने की बजाय समस्या के समाधान के लिए तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
उंगलियों की सूजन कम करने के उपाय
डॉक्टर के मुताबिक, अगर ठंड के मौसम में हाथों और पैरों की उंगलियों में सूजन (Swelling) या खुजली हो तो सबसे पहले हाथों और पैरों को कुछ देर के लिए कंबल में रखें। धीरे-धीरे तापमान सामान्य होने पर शरीर में होने वाली यह समस्या भी ठीक हो जाएगी। ध्यान रखें कि अपनी उंगलियों को सीधे किसी गर्म वस्तु के संपर्क में न लाएं, क्योंकि इससे समस्या कम होने की बजाय बढ़ सकती है।
हल्दी और शहद लगाएं
हल्दी और शहद एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं। यह त्वचा की सूजन को कम करता है। कच्ची हल्दी को पीसकर उसमें शहद मिलाएं और उंगलियों पर लगाएं। इससे दर्द और सूजन (Swelling) से राहत मिलेगी।
यह भी जाने :- For Teeth Whitening: दांतों की पीली परत छुड़ा देंगी ये 6 चीजें, मोती की तरह जगमगा उठेंगे पूरे 32 दांत
Aloe Vera Plant: यह पौधा है बेहद चमत्कारी, इसका जेल लगाया तो चर्म रोग से छुटकारा