केला खाने के 1 घंटे बाद तक नहीं करना चाहिए ये काम, हजारों साल पहले महर्षि चरक ने बताया था नुकसान

Banana Eating Rules: आयुर्वेद हजारों साल पुरानी भारतीय चिकित्सा पद्धति है, जिसमें हर बीमारी का इलाज बताया गया है ! इसे शक्तिशाली बनाने के पीछे महर्षि चरक का बहुत बड़ा योगदान है, जिन्होंने चरक संहिता की रचना की। हजारों साल पहले लिखी इस किताब को पढ़कर आज भी कोई आयुर्वेदिक डॉक्टर बन सकता है !

Banana Eating Rules

Banana Eating Rules

चरक संहिता के अंदर बताया गया है कि केला खाने के दौरान या उसके बाद (Banana Eating Rules) कोई भी काम नहीं करना चाहिए ! इससे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है और पुरुष और महिलाएं अपनी शारीरिक शक्ति खो सकते हैं। यह जानकारी मलेशियाई मेडिकल न्यूट्रिशनिस्ट विपिन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए जानते हैं केले के साथ क्या नहीं खाना चाहिए या केला खाने के बाद क्या नहीं करना चाहिए?

केला खाने के आयुर्वेदिक नियम

1 घंटे के बाद पानी न पियें

आयुर्वेद किसी भी फल के तुरंत बाद पानी पीने से मना करता है ! केला खाने पर भी यही नियम लागू होता है। यह फल पचने में भारी होता है और पानी के कारण गैस, कब्ज, पेट दर्द, एसिडिटी की समस्या हो सकती है। केला खाने के 1 घंटे बाद (Banana Side Effect) ही पानी या कोई तरल पदार्थ लें।

रात के समय केला नहीं खाना चाहिए

आयुर्वेद के अनुसार रात के समय केला नहीं खाना चाहिए। यह फल कफ बढ़ाने वाला माना जाता है ! इसलिए इसे रात में खाने से कफ, खांसी, सीने में जकड़न, सीने में दर्द आदि हो सकता है। केला खाने का सही समय दिन है !

इन चीजों के साथ न खाएं Banana

दूध-केला या केले का शेक बॉडी बनाने का घरेलू नुस्खा कहा जाता है। लेकिन आयुर्वेद इसे शरीर के लिए हानिकारक मानता है। दरअसल, डेयरी उत्पाद जैसे केला और दूध-दही आदि कफ बढ़ाने का काम करते हैं। इनके मिलने से शरीर में कफ दोष बढ़ सकता है और पाचन गड़बड़ा सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट विपिन के मुताबिक, इससे त्वचा संबंधी समस्याएं (Health Tips) भी हो सकती हैं।

केला खाने के आयुर्वेदिक फायदे

  • यौन उत्तेजना में वृद्धि
  • मांसपेशियां बढ़ेंगी
  • भूख नियंत्रण
  • स्वाद बढ़ जाएगा
  • पेशाब की समस्या दूर हो जाएगी

ये भी पढ़े :- Hair Care: बालों में लगा लें रसोई में रखी ये 4 चीजें, इतने हेल्दी और शाइनी हो जाएंगे बाल हर कोई पूछेगा राज

Weight Loss with Water: पानी पी कर भी घटाया जा सकता है वजन, इस तरह करना होगा सेवन

Leave a Comment