Hair Fall: काम के दबाव और तनाव के कारण बालों की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसी ही एक समस्या है बालों का झड़ना (Hair Fall) आज ज्यादातर लोग इस समस्या से परेशान हैं। बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई लोग महंगे शैंपू, तेल और कई हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल हानिकारक भी हो सकते हैं। ऐसे में प्याज का रस अधिक फायदेमंद माना जाता है। प्याज के रस (Onion Juice) में सल्फर पाया जाता है, जो बालों को झड़ने से रोकने और बालों के बढ़ने में मदद कर सकता है।
Hair Fall
बाल झड़ने (Hair Fall) के अलग-अलग कारण हो सकते हैं। जैसे वंशानुगत, हार्मोन असंतुलन, सिर में फंगल संक्रमण, तनाव, ऑटोइम्यून रोग और पोषण की कमी, अगर आप इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो कुछ प्रभावी घरेलू उपचारों का उपयोग करके बालों का झड़ना रोक सकते हैं और प्राकृतिक रूप से सफेद बालों से छुटकारा पा सकते हैं। ऐसे में घने और लंबे बाल पाने के लिए प्याज के रस (Onion Juice) में तीन चीजें मिलाकर लगाने से बालों का गिरना बंद हो जाता है और बाल खूबसूरत बनते हैं। तो आइए जानते हैं घरेलू हेयर फॉल ऑयल के बारे में।
प्याज का रस और मेथी के दाने
इस पेस्ट को बनाने के लिए एक चम्मच मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगो दें। फिर सुबह इसे मिक्सर में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट में 2-3 चम्मच प्याज का रस (Onion Juice) मिलाएं। इन दोनों को अच्छे से मिलाने के बाद इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं। फिर करीब 1 घंटे बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें। आप इसे हफ्ते में एक या दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
प्याज का रस और नारियल का तेल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्याज के रस (Onion Juice) में नारियल का तेल मिलाकर लगाने से आपके बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए 2 चम्मच नारियल तेल में 3 चम्मच प्याज का रस मिलाएं। फिर इन दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें। फिर इसे अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं और धीरे-धीरे मसाज करें। फिर करीब 1 घंटे बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें। बेहतर परिणाम के लिए आप इसे हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
प्याज का रस और करी पत्ता
प्याज का रस और करी पत्ता दोनों ही बालों को घना और मजबूत बनाने में कारगर हैं। तो आप इन दोनों चीजों को मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसके लिए 10-12 करी पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें। अब इसमें 2 चम्मच प्याज का रस (Onion Juice) मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। फिर करीब आधे घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इसका प्रयोग सप्ताह में एक या दो बार किया जा सकता है।
यह भी जाने :- Green Tea Benefits: वजन और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार है ग्रीन टी, जानें इसे पीने के 5 अद्भुत फायदे