Belly Fat Loss: कई बार व्यक्ति शारीरिक रूप से मोटा तो नहीं होता लेकिन उसका पेट जरूर निकला हुआ होता है। ऐसे में समझ नहीं आता कि ऐसा क्या किया जाए कि सिर्फ पेट की चर्बी ही निशाने पर रहे और कम होने (Belly Fat Loss) लगे। यहां कुछ ऐसी एक्सरसाइज बताई जा रही हैं जिन्हें आप खासकर रात के समय पेट की चर्बी कम करने के लिए कर सकते हैं।
Belly Fat Loss
ये एक्सरसाइज सीधे पेट पर असर करती हैं और पेट की चर्बी कम करने में मदद करती हैं। इनमें से एक एक्सरसाइज भी अपना असर दिखा सकती है। जानिए क्या हैं ये एक्सरसाइज (Health Tips) और क्या है इन्हें करने का तरीका।
नी पुशअप्स
फुल पुशअप्स करना थोड़ा मुश्किल माना जाता है इसलिए आप नी पुशअप्स कर सकते हैं। आप रात को सोने से पहले घुटनों पर पुशअप्स कर सकते हैं। नी पुशअप्स करने के लिए सबसे पहले अपने घुटनों को मोड़कर जमीन पर बैठ जाएं। अब दोनों हथेलियों को सामने की ओर करके जमीन पर रखें। अपनी कोहनियों को नीचे झुकाएं और फिर ऊपर आ जाएं। इन घुटनों के पुशअप्स को उसी तरह से करें जैसे सामान्य पुशअप्स किए जाते हैं, इसमें पंजों की जगह केवल घुटने (Belly Fat Loss) जमीन पर रहेंगे।
स्क्वैट्स
पेट की चर्बी कम करने में भी स्क्वैट्स अच्छा असर डालता है। स्क्वाट बिल्कुल उसी तरह किया जाता है जैसे बचपन में कान पकड़कर सिट-अप किया जाता था, फर्क सिर्फ इतना है कि अब आपको कान पकड़ने की जरूरत नहीं है। सीधे खड़े हो जाएं और दोनों हाथों को सामने की ओर लाएं। अब अपने घुटनों को मोड़कर नीचे झुकें और फिर उठ जाएं। आपको पूरी तरह से बैठने की जरूरत नहीं है। इस एक्सरसाइज को रोजाना 5 मिनट तक करने से पेट की चर्बी पर (Health Tips) असर पड़ता है। इससे बॉडी भी शेप में आ जाती है.
बेड सिट अप्स
सोने से पहले अपने बिस्तर के पास खड़े हो जाएं। अब बिस्तर पर बैठ जाएं और फिर खड़े हो जाएं। इस एक्सरसाइज को 5 मिनट में कम से कम 100 बार करें। आपके पेट की चर्बी कम होने लगेगी. आप चाहें तो थोड़ा और सिट अप्स कर सकते हैं। ध्यान रखें कि खाना खाने के तुरंत बाद यह व्यायाम (Belly Fat Loss) न करें।
यह भी जाने :- Cavity Home Remedies: दांतों में लंबे समय से लगे कीड़ों से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय