Benefits of Honey: शहद (Honey) में विटामिन सी, विटामिन बी6, कार्बोहाइड्रेट, अमीनो एसिड आदि पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में इसे अपनी डाइट में शामिल करना एक अच्छा विकल्प है। कम उम्र में ही लोग कई तरह की बीमारियों से पीड़ित होने लगे हैं। जिसका मुख्य कारण अस्वास्थ्यकर आहार और बुरी आदतें हैं। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेद का मार्ग सबसे अच्छा है। आयुर्वेद के अनुसार खान-पान में कई ऐसी चीजें हैं जो शरीर को गंभीर बीमारियों के खतरे से बचाती हैं। आयुर्वेद में शहद (Benefits of Honey) को औषधि का दर्जा प्राप्त है।
Benefits of Honey
शहद (Honey) सिर्फ खूबसूरती के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। शहद एक प्राकृतिक स्वीटनर है जिसका उपयोग सदियों से इसके औषधीय गुणों के लिए किया जाता रहा है। यह मधुमक्खियों द्वारा फूलों के रस से बनाया जाता है और इसमें विभिन्न प्रकार के विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि रोजाना 1 चम्मच शहद का सेवन करने से आपकी सेहत को क्या फायदे (Benefits of Honey) होंगे।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं
शहद (Honey) का सेवन करने से कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। साथ ही यह सर्दी-खांसी से राहत दिलाने में भी बहुत फायदेमंद है। इसके लिए इसे अदरक और तुलसी के पत्तों के साथ मिलाकर खाएं। अगर आपको रात में सोने में परेशानी होती है तो दो चम्मच शहद खाकर सो जाएं। इससे आपको जल्दी नींद आ जाएगी
पाचन में सुधार
अगर आपका पाचन हमेशा खराब रहता है तो आपको अपने दैनिक जीवन में शहद (Honey) का इस्तेमाल करना चाहिए। शहद का सेवन करने से ना सिर्फ आपका पाचन बेहतर होगा बल्कि पेट से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर हो जाएंगी।
वजन कम करना
अगर आप मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं तो रोज सुबह गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद (Honey) मिलाकर पिएं। कुछ ही दिनों में आपको मोटापे से राहत मिल जाएगी।
त्वचा का ख्याल रखें
आपकी खूबसूरती को निखारने में शहद (Honey) का कोई मुकाबला नहीं है। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा चमकने लगेगी।
शहद (Honey) का सेवन करने की विधि और सही समय
रोजाना सुबह गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद (Honey) मिलाकर इसका सेवन किया जा सकता है। आप दो चम्मच शहद में एक चम्मच अदरक का रस मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। आप रोजाना गुनगुने दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। रोजाना एक से दो चम्मच शहद का सीधे सेवन भी किया जा सकता है। आप गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर और उसमें शहद मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।
शहद पोषक तत्वों से भरपूर होता है
शहद (Honey) में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। इसके अलावा इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन ए, बी, सी, जिंक, कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम और सोडियम जैसे कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं।
यह भी जाने :- Stress Health Updates: मानसिक तनाव भी बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का बड़ा कारण, यहां जानें कैसे?