Cooling Foods For Summer: गर्मी के मौसम में कई लोग लू की चपेट में आ जाते हैं। अत्यधिक गर्मी में अगर शरीर ठंडा न रहे तो दस्त, उल्टी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में सेहत खराब न हो इसके लिए कुछ ठंडक देने वाले खाद्य पदार्थों को डाइट (Cooling Foods For Summer) में शामिल किया जा सकता है।
Cooling Foods For Summer
ये ठंडे खाद्य पदार्थ न केवल पेट को बल्कि शरीर को भी ठंडा रखते हैं। शरीर ठंडा रहने से चिलचिलाती धूप से भी बचाव रहता है। जानिए कौन से हैं ये ठंडक देने वाले खाद्य पदार्थ जिन्हें गर्मियों में डाइट (Cooling Foods For Summer) का हिस्सा बनाया जा सकता है।
पेट को ठंडा रखने के लिए कूलिंग फूड्स
- फाइबर से भरपूर खीरे को गर्मियों की डाइट में आसानी से शामिल किया जा सकता है। खीरे का उपयोग सलाद बनाने, जूस पीने या इसका रायता बनाने में किया जा सकता है। खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है और इसीलिए गर्मी के मौसम में खीरा शरीर को ठंडा रखता है।
- तरबूज़ गर्मियों का एक मौसमी फल है। इसके सेवन से शरीर को भरपूर मात्रा में हाइड्रेशन मिलता है। तरबूज एंटी-ऑक्सीडेंट का भी अच्छा स्रोत है और इसके ठंडक देने वाले गुण भी पेट के लिए बहुत अच्छे होते हैं।
- दही को आप अपने लंच या डिनर में भी खा सकते हैं और दही को अपने सुबह के नाश्ते में भी शामिल कर (Cooling Foods For Summer) सकते हैं। दही के अलावा छाछ भी गर्मियों का अच्छा आहार है।
- इस मौसम में नारियल पानी पीते रहना चाहिए। नारियल पानी में कई फायदेमंद विटामिन, खनिज और पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को लू से बचाते हैं। गर्मियों में पेट को ठंडक देने और शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए रोजाना नारियल पानी पिया जा सकता है।
- गर्मियों में प्याज को सलाद की तरह खाया जा सकता है। इसमें हल्का नमक और नींबू मिलाने से इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। रोजाना प्याज खाने से शरीर लू से बचा रहता है।
- पुदीने की पत्तियों को भी डाइट में शामिल किया जा सकता है। इन पत्तियों से शरीर को अच्छी मात्रा में फोलेट, आयरन, मैंगनीज, फाइबर और विटामिन ए मिलता है। पुदीने का सेवन करते ही शरीर में ताजगी की लहर दौड़ने लगती है और तरोताजा महसूस होता है। इन पत्तियों को कच्चा चबाया जा सकता है, रायते में मिलाया जा सकता है और पुदीने को ठंडे पेय में मिलाया जा सकता है।
- शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए रोजाना सत्तू पिया जाता है। यह देसी ड्रिंक पेट को राहत पहुंचाता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है। सत्तू जौ या चने को पीसकर बनाया जाता है। इसमें पानी के साथ चीनी या नमक मिलाकर पेय तैयार किया जाता है। इसे पीने से शरीर का तापमान नियंत्रित (Cooling Foods For Summer) रहता है।
यह भी जाने :- Coconut Water Benefits: वेट लॉस से लेकर एजिंग के निशान छिपाने में मददगार है नारियल पानी, जानें लाभ
Weight Gain Tips: शरीर में दिखने लगी हैं हड्डियां तो, खाली पेट खाना शुरू कर दें ये काली चीज