Curd: दही खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसे खाने से पेट ठंडा रहता है क्योंकि इसमें पाए जाने वाले बैक्टीरिया पाचन के लिए बहुत अच्छे होते हैं। दही खाना सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। जो लोग रोजाना दही खाते हैं उनकी इम्यूनिटी बूस्ट रहती है, लेकिन कुछ चीजों के साथ दही (Curd) खाना हमारे शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता है। जानिए किन चीजों के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए।
Curd
दही और खट्टे फल
दही के साथ खट्टे फल न खाएं क्योंकि दही का स्वाद भी खट्टा होता है. इस कारण दही के साथ मौसमी, संतरा, नींबू, अनानास, आलू बुखारा जैसे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपके पाचन में रुकावट आ सकती है.
दही और खजूर
दही और खजूर एक साथ नहीं खाना चाहिए. इन दोनों को एक साथ खाने से पेट खराब हो जाता है। खजूर खाने के कम से कम 3 घंटे बाद ही दही खाएं।
दही और केला
दही और केला एक साथ नहीं खाना चाहिए. इसे खाने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं ! ध्यान रखें (Health care) कि केला खाने के कम से कम 2 घंटे बाद ही दही खाएं।
दही और आलू के परांठे
दही और आलू के परांठे खाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इन दोनों को एक साथ खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है. दही और तैलीय भोजन एक साथ खाने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इसे खाने से शरीर को नुकसान होता है और सुस्ती आने लगती है।
दही और पनीर
अक्सर देखा गया है कि लोग दही (Curd) में पनीर मिलाकर खाते हैं, लेकिन इन दोनों को एक साथ नहीं खाना चाहिए। दही और पनीर एक साथ खाने से शरीर और पाचन दोनों को बहुत नुकसान होता है। इससे आपको कोई बड़ी बीमारी भी हो सकती है.
दही और मछली
दही और मछली को कभी भी एक साथ नहीं खाना चाहिए। इन्हें एक साथ खाने से अपच और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं होती हैं। जब मछली और दही दोनों को एक साथ खाया जाता है, तो प्रोटीन शरीर में ठीक से पच नहीं पाता है।
दही और दूध
दही और दूध का प्रयोग कभी भी एक साथ नहीं करना चाहिए। इसे एक साथ खाने से दस्त, गैस, एसिडिटी, सूजन जैसी पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। ये कॉम्बिनेशन सेहत (Health Care) के लिए बेहद हानिकारक है !
ये भी पढ़े :- Drink To Lose Weight: पानी में घोलकर पी लें ये चूर्ण, मक्खन की तरह पिघल जाएगी पेट की चर्बी
Soaked Raisins Benefits: रात भर भीगे हुए किशमिश के हैं कई चमत्कारी फायदे, जानिए कैसे