Diet For Strong Bone: बढ़ती उम्र के साथ-साथ तमाम तरह की समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। इन्हीं में से एक है हड्डियों का कमजोर होना। दरअसल, उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है, जिससे कंकाल तंत्र (Diet For Strong Bone) से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। अगर इन्हें नजरअंदाज किया गया तो भविष्य में आपको गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा बना रहता है।
Diet For Strong Bone
इतना ही नहीं, अगर बढ़ते बच्चों को कैल्शियम और विटामिन डी जैसे पोषक तत्व नहीं मिलेंगे तो उन्हें भविष्य में हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप चाहें तो कुछ चीजों को अपनी और उनकी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। जिसके सेवन से न केवल हड्डियों को पर्याप्त पोषण मिलेगा बल्कि हड्डियों के घनत्व को भी बढ़ावा मिलेगा। तो आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में।
पालक
पालक में अच्छी मात्रा में कैल्शियम, विटामिन, प्रोटीन और कई अन्य आवश्यक खनिज होते हैं। जो हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने में सहायक होते हैं। पालक के सेवन से हड्डियों की ताकत बढ़ती है। ऐसे में आप चाहें तो हर दिन एक कप पालक को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
पनीर
हड्डियों की ताकत बढ़ाने के लिए ‘पनीर’ एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। यह शरीर में कैल्शियम की जरूरत को पूरा करता है, लेकिन आपको पनीर का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए क्योंकि फुल फैट पनीर (Diet For Strong Bone) में कैलोरी और संतृप्त वसा भी अधिक मात्रा में पाई जाती है।
अंजीर
अंजीर में कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे कंकाल रक्षक तत्व पाए जाते हैं। जो हड्डियों की ताकत बढ़ाने में मदद करता है। ऐसे में आप अंजीर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अगर आपको ताजे फल के रूप में अंजीर नहीं मिलता है तो आप सूखे अंजीर का सेवन कर सकते हैं।
प्लांट बेस्ड मिल्क
नारियल, बादाम और सोयाबीन जैसे पौधों पर आधारित दूध कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर होते हैं। ये दोनों पोषक तत्व हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में आप इन्हें अपनी डाइट (Diet For Strong Bone) में शामिल करके हड्डियों की मजबूती को बढ़ावा दे सकते हैं।
दही
हड्डियों को मजबूत बनाने में दही भी अच्छी भूमिका निभा सकता है। दही में विटामिन डी और कैल्शियम काफी मात्रा में होता है। रोजाना एक कटोरी दही को अपने आहार में शामिल करके आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने में सफल हो सकते हैं।
यह भी जाने :- Yoga For Mental Health: तनाव में गुजरता है दिन, तो स्ट्रेस और एंग्जायटी दूर करने के लिए मददगार हैं 2 योगासन
Diet Plan for Weight Loss: पूरे शरीर की चर्बी करना चाहते हैं कम, तो आज से शुरू कर दें सिर्फ ये काम
Teeth Whitening Home Remedy: दही में ये चीज मिलाकर 2 मिनट तक रगड़ें, मोती जैसे चमकने लगेंगे दांत