Hair Wash Rules: हिंदू धर्म में सुबह से लेकर रात को सोने तक कई नियम बताए गए हैं। यदि शास्त्रों में बताए गए इन नियमों को ध्यान में रखा जाए तो व्यक्ति का जीवन सुखमय व्यतीत होता है। वहीं, इन नियमों (Hair Wash Rules) की अनदेखी करने से कई तरह की परेशानियां खड़ी हो जाती हैं। इसी तरह बाल धोने से जुड़े कुछ नियम भी बताए गए हैं।
Hair Wash Rules
इस दिन अविवाहित लड़कियों को बाल नहीं धोने चाहिए
बुधवार के दिन कुंवारी लड़कियों का बाल धोना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन अविवाहित लड़कियों के बाल धोने से उनके जीवन में परेशानियां (Hair Care) आ सकती हैं।
शादीशुदा महिलाओं को इन दिनों का खास ख्याल रखना चाहिए
विवाहित महिलाओं के लिए मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बाल धोना वर्जित माना गया है। अगर इस दिन कोई शादीशुदा महिला अपने बाल धोती है तो इससे देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। वहीं शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित है। ऐसे में आप शुक्रवार के दिन अपने बाल धो सकते (Hair Wash Rules) हैं, इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
इस दिन का विशेष ध्यान रखें
गुरुवार एक ऐसा दिन है जिस दिन न तो महिलाओं और न ही पुरुषों को अपने बाल धोने चाहिए। हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन बृहस्पति देव को समर्पित माना जाता है। ऐसे में इस दिन बाल धोने से आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। साथ ही इस दिन बालों में तेल भी न लगाएं। वहीं, एकादशी, अमावस्या और पूर्णिमा के दिन बाल धोना या कटवाना (Hair Care) बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है।
यह भी जाने :- Back Pain: कम उम्र में ही कमर दर्द कर रहा परेशान, डॉक्टर के बताए 5 आसान उपाय करें फॉलो
Skin Care Home Remedies: चेहरे पर लगा ले किचन में रखी ये चीजें, 40 की उम्र में आएगा 20 जैसा निखार