Mehendi For Hair: बालों को प्राकृतिक रूप से रंगने और उन्हें खूबसूरत बनाने के लिए मेहंदी लगाई जाती है। मेंहदी का घोल बनाकर बालों पर लगाना बहुत आसान है और यह असरदार भी होता है, यही वजह है कि कई महिलाएं बालों पर मेंहदी लगाना (Mehendi For Hair) पसंद करती हैं। मेहंदी सिर्फ सफेद बालों पर ही नहीं बल्कि काले बालों पर भी उन्हें सुनहरी लाली देने के लिए लगाई जाती है।
Mehendi For Hair
लेकिन अक्सर देखा जाता है कि मेहंदी के कारण बालों का रंग नारंगी हो जाता है। इससे बाल बनावटी लगते हैं और खूबसूरत नहीं लगते। मेहंदी का घोल ठीक से तैयार न होने पर ऐसा होता है। यहां जानिए वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें मेहंदी में मिलाकर बालों पर लगाया (Hair Care Tips) जा सकता है।
बालों पर मेहंदी लगाने का सही तरीका | Right Way Of Applying Mehendi On Hair
अगर आप मेहंदी से नारंगी की जगह मैरून (Mehendi For Hair) या वाइन जैसा रंग चाहती हैं तो कुछ चीजें मिलाना न भूलें। ये चीजें हैं दही, चायपत्ती और चुकंदर
- सबसे पहले मेहंदी को एक बाउल में डालें और इसमें 2 से 3 चम्मच दही डालकर पेस्ट बना लें।
- इसके बाद सादे पानी की जगह चायपत्ती के पानी से मेहंदी का घोल बनाएं।
- अब इसमें कद्दूकस किया हुआ कच्चा चुकंदर डालें और बैटर बना लें.।
- जब मेहंदी का घोल तैयार हो जाए तो इसे लगभग 7 से 8 घंटे के लिए किसी लोहे के बर्तन में रख दें।
- इस मेहंदी को आप रात भर भिगोकर भी रख सकते हैं।
जब मेहंदी भीगने का समय पूरा हो जाए तो इसे बालों की जड़ों से सिरे (Hair Care Tips) तक लगाएं। इसे बालों पर डेढ़ से 2 घंटे तक रखें और फिर बाल धो लें। बालों पर बेहद खूबसूरत वाइन कलर नजर आएगा।
ब्राउन कलर के लिए अपनाये ये तरीका | Hair Care Tips
अगर आप अपने बालों पर ब्राउन कलर चाहती हैं तो मेहंदी में कॉफी पाउडर मिलाकर अपने बालों पर लगाएं। अगर बालों पर काला रंग चाहिए तो मेहंदी में इंडिगो पाउडर मिलाकर भी लगा सकती हैं। इससे सफेद बाल काले होने लगते हैं। बालों में मेहंदी लगाने के कई फायदे हैं। मेहंदी बालों को जड़ों से पोषण देती है। इससे बालों का टूटना कम हो जाता है। मेहंदी डैंड्रफ की समस्या को दूर करती है। अगर बाल रूखे हैं तो मेहंदी को डीप कंडीशनर (Mehendi For Hair) के तौर पर भी लगाया जा सकता है।
यह भी जाने :- Teeth Whitening: पीले दांत कर रहे हैं आपके चेहरे की सुंदरता को कम, इन घरेलू नुस्खों से एकदम चमक जाएंगे
Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए रोजाना खाएं ये 6 ड्राई फ्रूट्स, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर