Moringa Juice Benefits: आज के समय में भागदौड़ भरी लाइफ़स्टाइल और खान-पान से जुड़ी समस्याओं के कारण लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। खान-पान और लाइफ़स्टाइल से जुड़ी समस्याओं के कारण वजन बढ़ने या मोटापे की समस्या आम हो गई है। वजन बढ़ने (Moringa Juice Benefits) के कारण आपको न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।
Moringa Juice Benefits
वजन कम करने के लिए लोग तमाम तरह की डाइट और सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं। इतना ही नहीं, रोजाना घंटों जिम में पसीना बहाने के बाद भी कुछ लोगों का वजन कम नहीं होता है। अगर आप भी वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं और सफल नहीं हो रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। वजन घटाने के लिए रोजाना मोरिंगा या मोरिंगा जूस (Moringa Juice Benefits) का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं मोरिंगा जूस के फायदे और वजन कम करने का सही तरीका।
वजन घटाने के लिए मोरिंगा जूस के फायदे
सहजन कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। पिछले कुछ सालों में सहजन या मोरिंगा के सेवन को लेकर जागरूकता बढ़ी है। पुराने समय में इसका इस्तेमाल नेचुरोपैथी में भी किया जाता था। नोएडा के आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र के क्लीनिकल डाइटीशियन डॉ. वीडी त्रिपाठी कहते हैं, “ड्रमस्टिक या मोरिंगा में प्रोटीन, फाइबर, क्लोरोजेनिक एसिड, मिनरल्स और विटामिन्स की अच्छी मात्रा होती है। इसका नियमित सेवन करने से न केवल वजन कम करने (Moringa Juice Benefits) में मदद मिलती है, बल्कि शरीर की कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।”
वजन घटाने के लिए मोरिंगा जूस के फायदे
वजन घटाने के लिए मोरिंगा जूस का सेवन इस तरह से फायदेमंद है-
- कम कैलोरी और अधिक फाइबर: मोरिंगा जूस में कैलोरी कम होती है और इसमें डाइटरी फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। रोजाना सुबह इसका सेवन करने से पेट भरा हुआ महसूस होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
- ब्लड शुगर कंट्रोल: मोरिंगा जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल कम करने में भी मदद मिलती है। ब्लड शुगर कम होने से आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
- मेटाबॉलिज्म बूस्ट: मोरिंगा में क्लोरोजेनिक एसिड होता है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। मेटाबॉलिज्म बढ़ने से शरीर में मौजूद अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है और वजन कम होता है।
- पोषक तत्वों से भरपूर: मोरिंगा विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। ये पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखते हैं, जिससे आपको वजन कम करने (Moringa Juice Benefits) में भी मदद मिलती है।
वजन कम करने के अलावा मोरिंगा जूस पीने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे-
- इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है
- पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है
- सूजन कम करने में फायदेमंद
- ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है
- त्वचा को जवां और खूबसूरत बनाने में मददगार
- वीडियो लोड हो रहा है
वजन कम करने के लिए मोरिंगा जूस कैसे बनाएं?
आप घर पर आसानी से मोरिंगा जूस बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले ये चीजें जुटा लें-
मुट्ठी भर ताजा मोरिंगा के पत्ते, 1 कप पानी, 1 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच शहद (स्वाद के लिए),
बनाने की विधि
सबसे पहले मोरिंगा के पत्तों को अच्छे से धो लें। इसके बाद पत्तों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। मोरिंगा के टुकड़ों को पानी के साथ मिक्सर में डालकर पीस लें। अब इसे अच्छे से छान लें और इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पी लें।
Moringa Juice Benefits
नियमित रूप से सुबह मोरिंगा जूस का सेवन (Moringa Juice Benefits) करने से शरीर को अनोखे फायदे मिलते हैं. इसका सेवन डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर में भी काफी फायदेमंद होता है। अगर आपको किसी तरह की बीमारी या फूड एलर्जी है तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
यह भी जाने :- Beetroot Benefits: सुबह बस रोज एक गिलास यह लाल जूस पीना कर दें शुरू, दिल रहेगा फिट
Health Tips: वजन कम करने में वरदान है साधारण सी ये सब्जी, जूस का भी है जबरदस्त फायदा