Sprouts Benefits: अच्छी जीवनशैली के लिए स्वस्थ भोजन बहुत जरूरी है। इसके लिए लोग तरह-तरह की चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूंग भी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। हालांकि, विशेषज्ञ खाली पेट अंकुरित मूंग खाने की सलाह देते हैं। आपको बता दें कि खाली पेट अंकुरित मूंग (Sprouts) का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।
Sprouts Benefits
अंकुरित मूंग (Sprouts) में प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, जिंक, आयरन, मिनरल, एंटी-ऑक्सीडेंट, कॉपर, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ई जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही अंकुरित मूंग में वसा भी कम मात्रा में होती है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होती है। इसलिए मूंग दाल को एक बेहतरीन सुपर फूड का नाम दिया गया है। इसलिए इसके सेवन से कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को भी दूर किया जा सकता है।
अंकुरित मूंग खाने के फायदे
1. पाचन तंत्र मजबूत हो जाएगा
अंकुरित मूंग (Sprouts) में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है।
2. मांसपेशियों के निर्माण में सहायता
एक कप अंकुरित मूंग (Sprouts) में लगभग 7 ग्राम प्रोटीन होता है। जो मांसपेशियों के निर्माण में बहुत फायदेमंद है। यही कारण है कि फिटनेस फ्रीक लोग सुबह खाली पेट मूंग दाल का सेवन करते हैं।
3. खून की कमी को दूर करता है
अंकुरित मूंग (Sprouts) दाल आयरन से भरपूर होती है। इसलिए इसके सेवन से रक्त में ऑक्सीजन का स्तर और लाल रक्त कोशिकाएं बढ़ती हैं। इसका सेवन करने से यह आपके शरीर में खून की कमी को दूर करने और एनीमिया से लड़ने में भी मदद करता है।
4. आंखों के लिए फायदेमंद
अंकुरित मूंग (Sprouts) को अपने आहार में शामिल करने से आंखों को काफी फायदा मिलता है। दरअसल, इनमें विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों के लिए जरूरी है। रोजाना इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
5. त्वचा के लिए फायदेमंद
अगर आप भी अपनी त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में अंकुरित मूंग (Sprouts) को जरूर शामिल करना चाहिए। रोजाना इसका सेवन करने से आपकी त्वचा स्वस्थ रहती है और आप जवान दिखेंगे।