Tips For Weight Loss: वजन कम करने के लिए सबसे पहले आपको डाइट पर ध्यान देना चाहिए। अगर आपका खान-पान अच्छा नहीं है, आप अपनी डाइट में सही चीजें शामिल नहीं कर रहे हैं तो लाख कोशिशों के बाद भी आप वजन कम नहीं (Tips For Weight Loss) कर पाएंगे। कई फल और सब्जियां वजन घटाने में कारगर हैं। यहां हम आपसे ऐसे ही एक फल के बारे में बात कर रहे हैं, इसे ग्रेपफ्रूट (Grapefruit) कहा जाता है।
Tips For Weight Loss
कई फल कैलोरी में कम और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो वजन घटाने में मदद कर सकते हैं। सेब, ब्लैकबेरी और तरबूज जैसे फल आपका पेट भरने में मदद करते हैं। फल प्राकृतिक रूप से तैयार स्नैक्स हैं जो विटामिन, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। रोजाना फल खाने से न केवल शरीर का वजन कम होता है, बल्कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग जैसी घातक बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।
वजन कम करने के लिए खाएं चकोतरा(Grapefruit)
- वजन घटाने के लिए चकोतरा बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है, लेकिन इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, पोटेशियम और आहार फाइबर जैसे विटामिन और खनिज उच्च मात्रा में होते हैं।
- 100 ग्राम चकोतरा में लगभग 30 ग्राम कैलोरी होती है। इसका जीआई भी कम होता है और यह वजन कम करने में सहायक होता है।
- विशेषज्ञों के मुताबिक इसे खाने से शरीर की चर्बी भी कम होती है।
- यह आपकी कैलोरी की मात्रा को कम कर सकता है और इसे खाने से आपका पेट भी भरा हुआ महसूस होता है, जिसके कारण इसे खाने के बाद काफी देर तक आपका कुछ भी खाने का मन नहीं करता है।
- चकोतरा में भी काफी मात्रा में पानी होता है। इसलिए इसे खाने से आप हाइड्रेटेड महसूस करते हैं और शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।
- वजन कम करने के लिए पाचन क्रिया का सही रहना और पेट का रोजाना साफ होना बहुत जरूरी है। चकोतरा पाचन में भी सुधार करता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।
- चकोतरा भूख को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। इससे पेट की चर्बी भी कम होती है।
चकोतरा (Grapefruit) का रस
आप चकोतरा (Grapefruit) को छीलकर भी खा सकते हैं या इसका जूस पी सकते हैं। हालाँकि, कई दवाओं और कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में चकोतरा खाने से मना किया जाता है। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
Winter Health Tips: सर्दियों में नहीं पड़ना चाहते बीमार, तो इन 5 बातों का रखें खास ख्याल