Yoga Day 2023: मोटापा आज ज्यादातर लोगों के लिए एक समस्या बन गया है ! गलत खान-पान, पूरी नींद की कमी, भागदौड़ भरी जिंदगी और बेहद खराब जीवनशैली के कारण पेट की बढ़ती चर्बी से लगभग हर उम्र के लोग परेशान हैं। यह शर्मिंदगी का कारण तो बनता ही है, इसके अलावा मोटापा (Fat) अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है। ऐसे में इस पर काबू पाना और भी जरूरी हो जाता है. मोटापे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए योग (Yoga Day 2023) सबसे अच्छा विकल्प है !
Yoga Day 2023
नियमित रूप से योग करने से आप कई बीमारियों से भी छुटकारा पा सकते हैं. हालांकि, ज्यादातर लोग समय की कमी के कारण इसे नहीं कर पाते हैं और कुछ आलस के कारण योग से मुंह मोड़ लेते हैं ! अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसे योगासन बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बिस्तर पर बैठे-बैठे पेट की चर्बी कम (Weight Loss) कर सकते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं-
बालासन करेगा मदद:
आप रोज सुबह उठने के बाद बिस्तर पर कुछ मिनटों के लिए बालासन का अभ्यास कर सकते हैं ! यह पेट की चर्बी पर अद्भुत असर दिखाता है !
बालासन कैसे करें?
- इसके लिए सबसे पहले घुटनों के बल बैठ जाएं।
- अब सांस लेते हुए दोनों हाथों को सिर के ऊपर सीधा उठाएं।
- इसके बाद सांस छोड़ते हुए पीठ को आगे की ओर झुकाएं और अपनी हथेलियों को जमीन से मिला लें।
- अपने सिर को ज़मीन पर टीका करें। इसे करने के बाद आप बालासन की मुद्रा में आ जाएंगे।
- कुछ मिनट तक इसी मुद्रा में शरीर को आराम दें। आप चाहें तो इसे 30 सेकंड या एक मिनट तक कर सकते हैं।
सीटेड कैट काउ पोज:
सीटेड कैट काउ पोज़ भी ढीले पेट को जल्दी अंदर लाने का काम करता है। इस योगासन को रोजाना करने से आपको जल्द ही आश्चर्यजनक परिणाम देखने (Yoga Benefit) को मिलेंगे।
सीटेड कैट काउ पोज़ कैसे करें?
- सीटेड कैट काउ पोज करने के लिए अपने पैरों को क्रॉस करके बिस्तर पर बैठ जाएं।
- अब अपनी हथेलियों को अपने घुटनों पर रखें।
- इसके बाद लंबी सांस लेते हुए पीठ को झुकाएं, छाती को खोलें और ठुड्डी को थोड़ा ऊपर उठाएं।
- अब सांस छोड़ते हुए पीठ, ठुड्डी और छाती को अंदर की ओर गोल करें।
- इस पोज को 3 से 4 बाद धीरे-धीरे दोहराएं।
नौकासन:
शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी को कम करने के लिए नौकासन सबसे अच्छा योग माना जाता है। इससे पेट में खिंचाव होता है, जो अतिरिक्त चर्बी को कम (Weight Loss) करने में सहायक होता है। नौकासन पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में भी सहायक है। इसके अलावा यह लिवर को मजबूत बनाकर पेट को स्वस्थ बनाने में भी कारगर माना जाता है। नियमित रूप से नौकायन करने से पेट, पीठ और पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव होता है, जिससे रक्त का संचार भी बेहतर होता है।
नौकासन कैसे करें?
- नौकासन करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और अपने दोनों पैरों को एक साथ रखें।
- इसके बाद अपने हाथों को अपनी थाई पर रखें।
- अब गहरी सांस लेते हुए पैरों को थोड़ा ऊपर उठाएं।
- इसके बाद हाथों को सीधा रखते हुए सिर को थोड़ा ऊपर उठाएं।
- पेट की मांसपेशियों को टाइट रखें और सांस लेने के व्यायाम (Yoga) करते रहें।
- इस योग को रोजाना कम से कम 10 बार करें।
ये भी पढ़े :- Hair Growth Remedy: बालों के बढ़ने से लेकर शाइन लाने तक में मदद करेगा यह घरेलू नुस्खा
Almonds Peels: बादाम भिगोए, खाए और छिलका फेंक दिया? अब ऐसा नहीं करना बहुत काम के हैं ये छिलके